फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP celebrates NDA's landslide victory in Bihar

Ayodhya News: बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates NDA's landslide victory in Bihar
31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद
अयोध्या। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अयोध्या में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व शुभकामनाओं के साथ विजय उल्लास में डूबे नजर आए। सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब जाति और परिवारवादी राजनीति को स्वीकार नहीं करती। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने देशहित में निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर के कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने अपने आवास पर जश्न मनाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अभिषेक मिश्र व करुणाकर पांडेय मौजूद रहे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने स्टेट बैंक तिराहे पर ढोल नगाडो की धुन पर कार्यकर्ताओं संग मिठाई बांटी। रोडवेज पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त एवं पार्षदों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर उप सभापति राजेश गौड़, पार्षद अनुज दास व अभय श्रीवास्तव मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के सामने मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश जायसवाल, राजीव शुक्ल, पुजारी राम जी मिश्र, सुधीर नाग चौरसिया, अनुभव जायसवाल, श्रीधर मिश्र, बिजेंदर जायसवाल, रघुनाथ व अजय ओझा मौजूद रहे।

बिहार में एनडीए की जीत पर विधायक रामचंद्र यादव ने मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाते हुए लड्डू वितरित किए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपना भरोसा जताया है। एनडीए की यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर करारा जवाब। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed