फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP belongs neither to the common man nor to Ram: Sanjay Singh

भाजपा न आम की न राम की : संजय सिंह

Sat, 24 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP belongs neither to the common man nor to Ram: Sanjay Singh
19 -संजय सिंह
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम के नाम पर मिले चढ़ावे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि राम मंदिर से जुड़े मामलों में आरोपों के बावजूद चंपत राय और अनिल मिश्रा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे संजय सिंह का पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन की खरीद और आभूषणों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न आम की है और न राम की।
विज्ञापन


संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं की जानकारी के बिना 13 लाख नाम जोड़ दिए गए। वहीं, ऑटो-जेनरेटेड फॉर्म-7 के माध्यम से 85,854 मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इनमें 90 प्रतिशत नाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के थे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाटी अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उनके मुताबिक, भाटी ने स्पष्ट किया है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह इसी धर्म में अपना जीवन बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed