फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bharat Mata ki Jai resounded with the 40 meter long tricolor

Ayodhya News: 40 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष

Mon, 02 Jun 2025 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai resounded with the 40 meter long tricolor
कुमारगंज। भाजपा के मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा समर्थक शामिल हुए। यात्रा के दौरान 40 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कुमारगंज के खंडासा मोड़ से हुई। कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा और भारतीय सेना के समर्थन में तख्तियां लिए हुए थे। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे लगाते रहे। यात्रा का मुख्य आकर्षण 40 मीटर लंबा तिरंगा रहा। इसे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्व के साथ कंधों पर उठाकर पूरे नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य और हमारे देश की एकता का प्रतीक है। यह यात्रा न केवल हमारे सैनिकों के सम्मान में है बल्कि यह संदेश भी देती है कि हमारा देश अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, अमरेंद्र मौर्य, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता बंशीधर शर्मा, चंद्रबली सिंह, विजय उपाध्याय, अर्जुन सिंह व सुनील पासवान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed