फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bel leaves and flowers of Shiv temples will be removed by special vehicles

Ayodhya News: विशेष वाहनों से हटाए जाएंगे शिव मंदिरों के बेलपत्र व पुष्प

Tue, 25 Feb 2025 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bel leaves and flowers of Shiv temples will be removed by special vehicles
अयोध्या। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों से निकलने वाले चढ़ाए गए बेलपत्र व पुष्प के समुचित निस्तारण के लिए नगर निगम विशेष वाहनों का प्रबंध करेगा। इसके लिए पांच वाहन की व्यवस्था की गई है। इन पर शिवलिंग पर चढ़ाए गए बेलपत्र व पुष्प ही रखे जाएंगे और उन्हें सम्मान पूर्वक निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के निर्देश पर यह निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में एक-एक वाहन नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर खड़े होंगे। जबकि तीन अन्य वाहन पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में स्थित शिवालयों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था के विशेष प्रबंध कर दिए गए हैं। महाकुंभ के चलते यहां आ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और महाशिवरात्रि पर पारंपरिक ढंग से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण इस बार संख्या अधिक होने का अनुमान है। ऐसे में सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल, अधिशासी अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) और मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक को अयोध्या धाम के 52 मंदिर समेत कुल 252 मंदिरों के पास सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव करने व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नागेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाने के लिए रबर शीट बिछाई जाएगी। नागेश्वर नाथ, झारखंडी और रेतिया समेत शहर में विभिन्न स्थानों से निकलने वाली शिव बरात के रास्ते पर सफाई के साथ ही अन्य तरह की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि शिव बरात में महापौर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 66 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। पांच मैकेनिक रोड स्वीपिंग मशीन, चार लीटर पीकर और घाटों की बेहतर साफ सफाई के लिए प्रेशर वाशर व स्क्रबर प्रेशर वाशर की व्यवस्था की गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन के लिए 86 वाहन लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रसाधन के लिए सामुदायिक शौचालय के अतिरिक्त प्रमुख स्थलों पर केयर टेकर सहित 30 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।




नगर में 243 स्थलों पर 1189 पानी की टोटियां लगाई गई हैं। इसमें पेयजल की 132 स्थाई व्यवस्था है। 111 अस्थाई इंतजाम किए गए हैं। 955 हैंडपंप व 332 स्टैंड पोस्ट क्रियाशील हैं। इसके अलावा 30 वाटर टैंकर से जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।



अयोध्या धाम क्षेत्र में हनुमान गुफा, फटिक शिला, गढ़ैया, साकेत पेट्रोल पंप, सूर्या होटल और बालूघाट तिराहा के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां मूलभूत सुविधाओं के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम ने गोंडा मार्ग पर पुराने पुल से लेकर कटरा स्टेशन के मध्य पार्किंग स्थलों पर भी प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।





नगर आयुक्त ने आवारा पशुओं के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें नगर से बाहर करने का आदेश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed