{"_id":"6a97187fa0ec745d0009df49","slug":"bdo-upset-over-slow-progress-of-development-works-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-157681-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर बीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर बीडीओ खफा
Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कई कार्यों पर नाराजगी जताई। अधिकारी ने सचिवों को कड़े निर्देश भी दिए।
बैठक में फैमिली आईडी के कार्य की खराब प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सचिवों को यह कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। ब्लॉक में जाना, खजुरी और इमलिया में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इन्हें शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए। अधिकारी ने बताया कि 13 ग्राम सभाओं में अन्नपूर्णा भवन बनने हैं। इनमें से 12 में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। केवल घूरी टीकर ग्राम सभा में जमीन न मिलने से काम रुका है। संबंधित सचिव को एक सप्ताह में जमीन चिह्नित कर निर्माण शुरू करने का सख्त आदेश मिला।
बैठक में आईजीआरएस की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा 11 स्थानों पर किए गए मियांवाकी पौधरोपण की स्थिति जांची गई। पौधों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेश कुमार सहित कई सचिव मौजूद रहे।