{"_id":"68518bd426322fefa60c9405","slug":"bcom-evaluation-completed-ba-and-bsc-started-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1253225-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीकॉम का मूल्यांकन पूरा, बीए और बीएससी का शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीकॉम का मूल्यांकन पूरा, बीए और बीएससी का शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बीकॉम की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। बीए और बीएससी की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। अब मूल्यांकन कार्य में लगाए गए शिक्षक दो पालियों में अलग-अलग 50-50 कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के परीक्षा भवन के मूल्यांकन केंद्र पर में इन दिनों विभिन्न कोर्स की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा जा रहा है। पहले चरण में बीकॉम की कापियां जांची जा चुकी हैं। इसके बाद दूसरे चरण में बीए और बीएससी की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा संकाय समेत कुछ अन्य संकायों के पाठ्यक्रमों की कॉपियों का मूल्यांकन भी जल्द शुरू हो जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से हाल ही में आकर यहां परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव का कार्यभार संभालने वाले विनय सिंह ने कॉपियों का मूल्यांकन जल्द पूरा कर समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से पिछले साल तक प्रभावी मूल्यांकन व्यवस्था में थोड़ा संशोधन किया गया है। पहले मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 10 बजे कॉपी जांचने वाले सभी शिक्षकों को एक साथ 100 कॉपी दे दी जाती थी। अब सुबह 10 बजे 50 कॉपी दी जा रही है। दोपहर एक बजे तक इन्हें जांच कर जमा किए जाने के बाद 50 अन्य कॉपी दी जा रही है। इसे शाम चार बजे तक मूल्यांकन पूरा करने के बाद जमा करना होता है।
विज्ञापन
इस बारे में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव विनय सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पहले की व्यवस्था में कई बार परीक्षक एक साथ मिली 100 कॉपियों को जल्दबाजी में जांच कर तय अवधि से पहले चले जाते थे। अब सुबह 10 से एक और दोपहर एक से चार तक के लिए दो बार में कॉपी दी जा रही है। इससे मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार होगा। ठीक तरह से ध्यान देकर कॉपियां जांची जा सकेंगी। मूल्यांकन कार्य की निगरानी में भी सहुलियत होगी। मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था और परीक्षकों की सुविधाओं में भी कई सुधार किए जा रहे हैं। पहली प्राथमिकता समय से परीक्षा परिणाम देना है।