{"_id":"6a74a93c7d9fa1716d00e285","slug":"batches-of-kanwariyas-have-started-arriving-they-are-setting-off-for-bhadeshwarnath-with-water-from-the-saryu-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155668-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पहुंचने लगे कांवड़ियों के जत्थे, सरयू जल लेकर भदेश्वरनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पहुंचने लगे कांवड़ियों के जत्थे, सरयू जल लेकर भदेश्वरनाथ रवाना
Thu, 06 Aug 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
झांकी के साथ अयोध्या पहुंचा कांवड़ियों का जत्था।
अयोध्या। सावन माह में कांवड़ यात्रा ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को बस्ती जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अयोध्या पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद सरयू से पवित्र जल भरकर नागेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया और फिर बस्ती स्थित भदेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हो गए।
श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िये पैदल के साथ-साथ मोटरसाइकिलों से भी रामनगरी पहुंच रहे हैं। मंदिरों में दर्शन और सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु जल लेकर अपने निर्धारित शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार नौ अगस्त (एकादशी) से 11 अगस्त (त्रयोदशी) के बीच कांवड़ यात्रा अपने चरम पर रहेगी। इस दौरान करीब पांच लाख कांवड़ियों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रामनगरी में कांवड़ियों की बढ़ती आमद के साथ धार्मिक स्थलों और सरयू घाटों पर भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस भीड़ को देखते हुए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।