फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on Negative Marking in the Semester System: A Wave of Joy Among Students

Ayodhya News: सेमेस्टर प्रणाली में माइनस मार्किंग पर रोक, छात्रों में खुशी की लहर

Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ban on Negative Marking in the Semester System: A Wave of Joy Among Students
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में माइनस मार्किंग आधारित सेमेस्टर प्रणाली को वापस लिए जाने के निर्णय के बाद रविवार को आसपास के रहने वाले छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार शाम बैठक के बाद यह फैसला लिया, जिसके तहत फिलहाल परीक्षाएं पुरानी सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से छात्र इस नई प्रणाली का विरोध कर रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा सहित विभिन्न छात्र संगठनों के साथ छात्र नेता राणा आशुतोष सिंह के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा था। छात्रों का आरोप था कि माइनस मार्किंग प्रणाली उनके हितों के विपरीत है और इससे परीक्षा परिणाम प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय वापस लेने के बाद छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और कुलपति व कुलसचिव को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया। छात्र नेता राणा आशुतोष सिंह ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह छात्र हित में है और पिछले 10 दिनों से चल रहे आंदोलन का परिणाम है। छात्र नेता योगेश सिंह और रवींद्र वर्मा ने भी इस फैसले का स्वागत किया। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक विनय सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, रितिक सिंह, बृजेश पांडे, हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु, रौनक, उत्कर्ष पांडे, हर्षवीर सिंह, सौरभ यादव और शाहिद सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों के हित में लिया गया निगेटिव मार्किंग का निर्णय उनकी मांग पर वापस ले लिया गया है। -विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed