फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Azamgarh and Ayodhya won in Kabaddi

Ayodhya News: कबड्डी में आजमगढ़ और अयोध्या जीते

Sat, 13 Dec 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh and Ayodhya won in Kabaddi
23- कृषि विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में जूझतीं ​खिलाड़
मिल्कीपुर। अभिनव भारत न्यास व उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय अभिनव भारत खेल महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुआ। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आजमगढ़ ने महाराजगंज को 30-19 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में अयोध्या ने कुशी नगर को 50-20 से हराया। महिला वर्ग में लखनऊ ने अयोध्या को 37-22 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

इसके पहले खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व यूपी कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनव भारत न्यास के प्रबंधक सूर्य नारायण सिंह ने की। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों की पुरुष वर्ग की टीमें और 12 जिलों की महिला वर्ग की टीमों की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि पहले भारत को हर क्षेत्र में सोने की चिड़िया कहा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश एक दिन खेल के मैदान में सोने का शेर बनकर दहाड़ेगा। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि प्रतिभागियों को विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए खेलकूद के क्षेत्र में भी उपलब्धियां बटोरनी होंगी। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विवि परिसर की क्रीड़ा सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खिलाड़ी कभी असफल नहीं होता है। वह या तो जीतता है, या फिर सीखता है। इस दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व कबड्डी कोच बलवान सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विहिप के अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप, अभय सिंह, राजेश सिंह, शंभू सिंह, इंद्रेश सिंह, विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed