फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayushman patients will have a hotel-like experience, modern wards will be built

Ayodhya News: होटल जैसा अनुभव करेंगे आयुष्मान रोगी, बनेगा आधुनिक वार्ड

Sat, 01 Mar 2025 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushman patients will have a hotel-like experience, modern wards will be built
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान रोगी अब होटल जैसा अनुभव करेंगे। इसके लिए पुराने भवन में आधुनिक आयुष्मान रोगी वार्ड बनाने की तैयारी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिली धनराशि इस पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में विभिन्न गंभीर रोगियों का इलाज होता है। अब तक उन्हें विभागवार अलग-अलग वार्डों में सामान्य मरीजों के साथ भर्ती किया जाता रहा है। इन रोगियों के इलाज पर प्रोत्साहन राशि भी अस्पताल को मिलती है, इसका उपयोग अब इन्हीं रोगियों के बेहतर इलाज पर करने की योजना है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि पुराने भवन में डायलिसिस यूनिट के सामने स्थित 10 बेड के वार्ड को आयुष्मान वार्ड बनाया जाएगा। इसे आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। दो बेड का प्राइवेट वार्ड जैसा आईसीयू बनाया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती रहेगी। वातानुकूलित वार्ड में कॉरपोस्ट अस्पतालों की तर्ज पर एलईडी लगाई जाएगी, जिससे मरीजों के दर्द को कुछ कम करने का प्रयास होगा। होली तक व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed