फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's markets are already becoming imbued with the spirit of devotion to Lord Shiva ahead of the month of Sawan

Ayodhya News: सावन से पहले ही शिवभक्ति के रंग में रंगने लगा अयोध्या का बाजार

Tue, 28 Jul 2026 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 28 Jul 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's markets are already becoming imbued with the spirit of devotion to Lord Shiva ahead of the month of Sawan
रामपथ ​स्थित दुकान पर खरीदारी करते श्रद्धालु।
अयोध्या। सावन की शुरुआत से एक दिन पहले रामनगरी के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। दुकानों के बाहर टंगी कांवड़, भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की मालाएं यह बता रही हैं कि शहर अब सावन के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


रामपथ, नयाघट, लता चौक, धर्मपथ, चौक बाजार, नाका, सिविल लाइंस, हनुमानगढ़ और राममंदिर के आसपास की दुकानों में शिव आराधना की सामग्री प्रमुखता से दिख रही है। कांवड़, डमरू, त्रिशूल, जलपात्र, रुद्राक्ष, बेलपत्र और भगवा परिधानों का नया स्टॉक सज चुका है। कांवड़ियों की जरूरतों के लिए गमछे, टी-शर्ट, बैग, चप्पल और पानी की बोतलों की अलग शृंखला भी तैयार की गई है। फूल, फल, दूध, दही और पूजन सामग्री से जुड़े कारोबारियों ने भी अतिरिक्त स्टॉक मंगाया है। इससे श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग के बीच आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन



इनसेट-

सावन में रोजाना करीब 10 हजार रुपये कमाई की उम्मीद

लता चौक के दुकानदार सुमित गुप्ता ने बताया कि सावन में कारोबार काफी अच्छा चलता है। इस दौरान रोजाना करीब आठ से 10 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है। श्रद्धालु झंडा, भगवा टी-शर्ट, भगवान शिव की मूर्तियां और पूजा सामग्री अधिक खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम की पैड़ी के दुकानदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में सावन में कारोबार कई गुना बढ़ जाता है। रोजाना करीब 10 हजार रुपये तक की बिक्री होती है। श्रद्धालु झंडा, रुद्राक्ष की माला, डमरू, भगवा वस्त्र, जलपात्र, शिव पूजन सामग्री और कांवड़ यात्रा में उपयोग होने वाला सामान सबसे अधिक खरीदते हैं। हर बार की तरह इस बार भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

इनसेट-



30 जुलाई से सावन का शुभारंभ



3 अगस्त को पहला सोमवार



10 अगस्त को दूसरा सोमवार



17 अगस्त को तीसरा सोमवार



24 अगस्त को चौथा सोमवार



28 अगस्त को सावन का समापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed