फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya to be decked up with a Ramayana theme

Ayodhya News: रामायण थीम पर सजेगी रामनगरी, बनेंगे 20 सेल्फी पॉइंट

Thu, 08 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 08 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya to be decked up with a Ramayana theme
इस तरह सजेंगे रामकथा के प्रसंग।
अयोध्या। दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन में अयोध्या के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। छह से आठ नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में रामनगरी रामायण की थीम पर सजेगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसके लिए कार्य योजना तैयार की है। अयोध्या के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों, राम कथा पार्क और सरयू तट तक भव्य सज्जा नजर आएगी। रामनगरी में सजावटी द्वार, दिशा-सूचक, सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राम रथ और पुष्पक विमान की झलक भी दिखाई देगी। सरयू की लहरों पर आकर्षक तैरती आकृतियां दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए राम कथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 आकर्षक सेल्फी पॉइंट होंगे। रामकथा पार्क का स्थायी मंच नए कलेवर में नजर आएगा, जहां उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था होगी। शहर के प्रमुख राजमार्ग और धर्म पथ पर रामायण की थीम से सजे 10 भव्य द्वार तैयार किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव-2026 में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नए रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन



रामायण के प्रसंगों से सजेंगे शहर के प्रमुख मार्ग
- राम की पैड़ी के निकट पुष्पक विमान थीम पर सड़क किनारे की स्थापना आकर्षण का केंद्र बनेगी। रामायण की कथा को जीवंत करते हुए राम रथ और झांकी तैयार की जाएगी। राम दरबार की भव्य प्रस्तुति राम की पैड़ी के पास होगी। करीब 10 प्रमुख स्थानों पर थीम आधारित दिशा-सूचक लगाए जाएंगे, जो जानकारी और दिशा-निर्देश देंगे। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि दीपोत्सव में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक रचनात्मकता के साथ भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रामायण के विभिन्न कांडों और प्रसंगों पर आधारित आकर्षक स्थापनाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें लंका कांड समेत प्रमुख प्रसंगों को सरल भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और नई पीढ़ी को रामायण की कथाओं से सहजता से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed