फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: Woman was going to watch Durga Puja, when suddenly she was attacked by a wolf

Ayodhya News : दुर्गा पूजा देखने जा रही थी महिला, तभी अचानक भेड़िया ने कर दिया हमला

Mon, 07 Oct 2024 01:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

महिला रविवार की रात तारावती अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने जा रही थीं। तभी रास्ते में भेड़िया ने उन पर हमला कर दिया। भेड़िया के हमले में महिला के चेहरे पर चोट आई है। 

विज्ञापन
Ayodhya News: Woman was going to watch Durga Puja, when suddenly she was attacked by a wolf
घायल महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब राम की नगरी अयोध्या में भी भेड़िए के आतंक की दस्तक हो गई है। मिल्कीपुर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित खड़भड़ेपुर गांव में एक महिला दुर्गा पूजा देखने जा रही थीं। अचानक रास्ते में भेड़िया ने हमला कर दिया। भेड़िया के हमले में महिला के चेहरे पर चोट आई है। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया है।

विज्ञापन


खड़भड़ेपुर गांव की निवासी महिला तारावती अपने परिवार के साथ रविवार की रात दुर्गा पूजा देखने जा रही थीं। तभी रास्ते में भेड़िया ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मिल्कीपुर के ही उरुआ वैश्य, जमोलिया, आदिलपुर और रेवतीगंज के आसपास भी भेड़िया की चहलकदमी का दावा किया है।इसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। इस बारे में वन विभाग के कुमारगंज  रेंज अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से जंगली जानवर के बारे में सूचना मिली है। वह भेड़िया है या कोई और जंगली जानवर, इस बारे में दावे से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रभावित क्षेत्र में टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed