{"_id":"6afc4ecfba74b2a25d0dacdb","slug":"ayodhya-milk-and-ghee-from-the-temple-s-cowshed-will-be-used-for-ram-lalla-s-bhog-offerings-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामलला के भोग में इस्तेमाल होगा मंदिर की गोशाला का दूध और घी, पाली जाएंगी देशी नस्ल की गायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामलला के भोग में इस्तेमाल होगा मंदिर की गोशाला का दूध और घी, पाली जाएंगी देशी नस्ल की गायें
Tue, 17 Nov 2026 06:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:28 PM IST
सार
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट गोसदन स्थापित करेगा। यहां पर भारतीय नस्ल की गायें पाली जाएंगी। इनसे प्राप्त हुए दूध और घी का इस्तेमाल भोग में किया जाएगा।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गोपूजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला के भोग-प्रसाद में अब मंदिर परिसर में पाली जाने वाली देशी गायों का दूध, दही और घी इस्तेमाल किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में गोसदन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिसर में श्रीराम निवास के समीप स्थान चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। गोवंश की देखभाल के लिए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शुरुआत आठ से 10 भारतीय नस्ल की देशी गायों से होगी। जरूरत के अनुसार आगे इसका विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
गोसदन की स्थापना का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के साथ रामलला की दैनिक सेवा के लिए शुद्ध देशी गोदुग्ध और उससे बने उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मंदिर में पूजन, अभिषेक और भोग-प्रसाद में इन्हीं गायों के दूध, दही और घी का उपयोग किया जाएगा। इससे मंदिर परिसर में ही गो-पालन की व्यवस्था विकसित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: दिवाली-छठ के बाद प्रदेश से दिल्ली, मुंबई जाने के लिए चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने घोषित कीं ये विशेष गाड़ियां
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसआईआर: यूपी में सिर्फ सात महीने में इतने मतदाता बढ़े, अभी भी 2.58 करोड़ वोटर लिस्ट से बाहर; जानिए पूरा अपडेट
इस अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मंदिर परिसर की यज्ञशाला में वैदिक विधि-विधान से गो-पूजन किया गया। धार्मिक व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतीकात्मक पूजन संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि गोसदन में केवल भारतीय नस्ल की देशी गायों का पालन और संवर्धन किया जाएगा। यह पहल गोवंश संरक्षण के साथ मंदिर की सनातन परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस दौरान निर्मोही अखाड़ा के न्यासी महंत दिनेंद्र दास, ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले, अर्चक प्रमुख केशव शर्मा, आचार्य इंद्रदेव मिश्र, पवन कंसल, तुषार गोयल, ब्रह्मा गोयल, मोहित पांडेय, पुष्पदीप, आदर्श पाठक, प्रदीप पांडेय और विशाल पांडेय मौजूद रहे।
