फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Kaushalesh Sadan adjacent to Ram temple will be beautified, Rs 2.5 crore approved

अयोध्या: राम मंदिर से सटे कौशलेश सदन का होगा सौन्दर्यीकरण, 2.5 करोड़ रूपये हुए स्वीकृत, होंगी ये सुविधाएं

Sat, 19 Oct 2024 02:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Oct 2024 02:11 PM IST
सार

Kaushalesh Sadan: यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कौशलेश सदन में पर्यटन सुविधाओं के विकास करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए निधि स्वीकृत कर दी गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Kaushalesh Sadan adjacent to Ram temple will be beautified, Rs 2.5 crore approved
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निकट स्थित कौशलेश सदन में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए लगभग 2.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसमें से 1.5 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों का प्राथमिकता के आधार पर विकास कराया जा रहा है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराजमान होने के बाद पर्यटन में तेजी वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2024 में जनवरी से जून तक प्रदेश में लगभग 32 करोड़ पर्यटक आए थे, जिसमें करीब 11 करोड़ लोग अयोध्याधाम पहुंचे। पर्यटन विभाग अयोध्या में निरंतर पर्यटक सुविधाएं विकसित कर रहा है। सभी धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों को सजाया संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बताया कि कौशलेश सदन में पर्यटन सुविधाओं के विकास करने की तैयारी हो रही है। तकरीबन 2.5 करोड़ रुपए की राशि से जीर्णाेद्धार के साथ-साथ फसाड, स्ट्रीट लाइट, बेंचेज, लैंडस्केपिंग, हार्टिकल्चर, फुटपाथ, पेयजल सुविधा, शौचालय, सीसीटीवी, फुटपाथ आदि का कार्य कराया जाएगा। कौशलेश सदन में इन योजनाओं के पूरा होने के बाद पर्यटकों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। पर्यटन सेक्टर में रोजगार तथा निवेश की असीमित संभावनायें हैं, इसको दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश में पर्यटन का वातावरण बनाया जा रहा है। अयोध्या में पर्यटकों के लिए धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के अलावा पर्यटन के अन्य आयाम जैसे वाटर स्पोर्ट, रूरल टूरिज्म, एयर टूरिज्म आदि पर तेजी से काम हो रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed