फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya has been guiding the world for centuries: Pundarik Goswami

सदियों से विश्व का मार्गदर्शन करती रही अयोध्या : पुंडरीक गोस्वामी

Fri, 26 Jan 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya has been guiding the world for centuries: Pundarik Goswami
अयोध्या। उदासीन आश्रम रानोपाली में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बृहस्पतिवार से अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया है। प्रख्यात कथाव्यास पुंडरीक गोस्वामी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि सदियों से अयोध्या विश्व का मार्गदर्शन करती रही है। रामलला भव्य राममंदिर में बालक राम के रूप में विराज गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब प्रभु के मंदिर का भूमिपूजन किया था तब भी कथा कहने का सौभाग्य मिला था। अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी यह सौभाग्य मिल रहा है। यह कथा रामलला के अभिनंदन में हो रही है। कहा कि व्यथा से मुक्त होना है तो भागवत की कथा जरूर सुनें। भगवान व्यास ने भागवत से आध्यात्म का दीप जलाया है। इस कथा के वक्ता भी भगवान और श्रोता भी भगवान हैं। भागवत कथा श्रवण करने और भगवान की शरण में जाने से जीवन धन्य हो जाता है। कथा जीव को दिव्यजीवी बनाती है। भगवान ने एक तरफ पलड़े पर भागवत कथा और दूसरे पलड़े पर सारी सुविधाएं रखीं लेकिन, भागवत का पलड़ा भारी हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले कथा का शुभारंभ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि व महंत डॉ़ भरत दास ने व्यासपीठ का पूजन कर किया। कथाव्यास पुंडरीक गोस्वामी ने ब्रज की रज देकर गोविंददेव गिरि का सम्मान किया। उद्घाटन के अवसर पर एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार,एसएसपी राजकुमार नैयर, पुजारी राजूदास, संत माधवानंद, संत एमबीदास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed