फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Doctor defrauded of ₹13 lakh in cyber scam involving promises of trading profits

Ayodhya : ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 13 लाख की साइबर ठगी, अलग-अलग खातों में जमा कराए

Mon, 27 Jul 2026 07:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 27 Jul 2026 07:38 PM IST
सार

आरोप है कि जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर लगातार बहाने बनाए गए, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।

विज्ञापन
Ayodhya: Doctor defrauded of ₹13 lakh in cyber scam involving promises of trading profits
- फोटो : amar ujala

विस्तार

शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक डॉक्टर को करीब 13 (12.69) लाख की चपत लगा दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के पटेल नगर नाका चुंगी निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एफआईआर में बताया कि वह पार्ट टाइम ट्रेडिंग में निवेश करते हैं। 11 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर निवेश का एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर और फिर फिन्सॉल मार्केट वाच एमडब्लू-03 नामक ग्रुप से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ग्रुप में मौजूद एडमिन ट्रेडिंग संबंधी सलाह देते थे और एप के माध्यम से निवेश कराने लगे। उनके कहने पर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 12,69,025 रुपये जमा कर दिए, जिसकी एंट्री एप पर भी दिखाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर लगातार बहाने बनाए गए, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।


थाना प्रभारी मो. अरशद आलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बैंक खातों, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई है। आमजन से अपील है कि बिना पड़ताल के इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें। विधिवत छानबीन के बाद ही निवेश की सहमति दें। ठगी का शिकार होने पर अविलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed