{"_id":"6a74a852b6e6b5743d0e1352","slug":"ayodhya-divisions-junior-girls-football-team-announced-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-155661-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या मंडल की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या मंडल की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम घोषित
Thu, 06 Aug 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में गोल करने के लिए जद्दो
अयोध्या। डाभासेमर स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय व फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त समन्वय से मंडलीय अंडर-19 जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में अयोध्या मंडल के बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या जनपद की 22 बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया तकनीकी समिति की देखरेख में संपन्न हुई।
चयन ट्रायल के आधार पर 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जो 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम अपना पहला मुकाबला 11 अगस्त को खेलेगी।
चयनित खिलाड़ियों में सुल्तानपुर की प्रियांशी पाल, वैष्णवी, आराध्या राज, अयोध्या की शुभी सिंह, समृद्धि वर्मा, बाराबंकी की अर्चिता यादव, निशा यादव, पिंकी, अंशिका, पल्लवी, मधु, महिमा चौधरी, मानसी, लक्ष्मी, कंचन तथा रोशनी शामिल हैं। वहीं बाराबंकी की खुशी को प्रतीक्षारत खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव सज्जाद हुसैन, संयुक्त सचिव राजू यादव, प्रभात सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, अंकित कुमार, गजेंद्र कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सनी सिंह, धर्मेंद्र सिंह धीरू, हैंडबॉल कोच अंकिता रत्न आदि मौजूद रहे।