{"_id":"6aea32bb83359cd9d40459bd","slug":"ayodhya-division-team-honored-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-162400-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या मंडल की टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या मंडल की टीम सम्मानित
Wed, 04 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रही अयोध्या मंडल की टीम के खिलाड़ियों को मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। अयोध्या मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला वाराणसी मंडल की टीम के साथ होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। इसके बाद टॉस के आधार पर अयोध्या मंडल को उपविजेता घोषित किया गया।
सम्मान समारोह में अंबेडकरनगर के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, क्रिकेट प्रशिक्षक मृत्युंजय सिंह, टीम के कप्तान धनंजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।