Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Vice President will light the first lamp at the Ram Mandir.

Ayodhya News: राम मंदिर में पहला दीप जलाएंगे उपराष्ट्रपति

Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Vice President will light the first lamp at the Ram Mandir.
सज रही अयोध्या।
अयोध्या। रामनगरी के 10वें दीपोत्सव में इस बार इतिहास के पन्नों पर एक नया अध्याय दर्ज होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर में पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही रामनगरी दीपों की रोशनी से नहा उठेगी। उपराष्ट्रपति के रूप में उनका यह पहला अयोध्या दौरा होगा। वहीं, दीपोत्सव में शामिल होने वाले वह पहले उपराष्ट्रपति होंगे। रामलला के दर्शन करने वाले वह दूसरे भारतीय उपराष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन

उनसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राम मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव भी रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। अब तक दीपोत्सव के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में पहला दीप प्रज्ज्वलित करते रहे हैं। इसके बाद रामनगरी में दीपोत्सव का सिलसिला शुरू होता है। इस बार उपराष्ट्रपति के हाथों पहले दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों, मठों, कुंडों और सार्वजनिक स्थलों को मिलाकर पूरी अयोध्या में तीन लाख अतिरिक्त दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह रामनगरी को कुल 33 लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। अयोध्या के 241 मठ-मंदिरों के साथ पांचकोसी परिक्रमा क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर भी दीपोत्सव की छटा बिखरेगी।
विज्ञापन


गुप्तारघाट पर पहली बार दीप जला सकते हैं मुख्यमंत्री
दीपोत्सव में इस बार गुप्तारघाट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार यहां पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर सकते हैं। हालांकि, उनके कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि होना बाकी है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूर्यकुंड और दशरथ समाधिस्थल को भी दीपों से रोशन करने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों पर्यटन स्थलों की देखरेख कर रही कवच कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



5452 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दीपोत्सव के मंच से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी है। पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में 284 परियोजनाओं की सूची तैयारी की गई है। जिनकी कुल लागत 5452़ 79 करोड़ रुपये है। इसमें 152 परियोजनाएं लोकार्पण और 132 परियोजनाएं शिलान्यास के लिए प्रस्तावित हैं। अयोध्या को सर्किट हाउस की सौगात भी मिल सकती है। इसके अलावा कचहरी में बहुद्देशीय इमारत का शिलान्यास होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed