{"_id":"6aeb83653ea4d6cc080f8da8","slug":"brisk-buying-of-utensils-on-dhanteras-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-162442-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धनतेरस पर बर्तन खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धनतेरस पर बर्तन खरीदारी तेज
Thu, 05 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। ग्राहक स्टील की थाली, गिलास और कटोरी के साथ पीतल-तांबे के पूजा बर्तन, डिजाइनर डिनर सेट और ट्राई-प्लाई कुकवेयर खरीद रहे हैं। बाजार में रोजमर्रा के इस्तेमाल के छोटे बर्तनों से लेकर प्रीमियम सेट तक की रेंज उपलब्ध है। पूजा के लिए पीतल और तांबे के बर्तनों की भी मांग बनी हुई है।
बाजार में स्टील के बर्तन 200 से 400 रुपये प्रति किलो, पीतल 800 से 1500 रुपये और तांबे के बर्तन 1200 से 1900 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पीतल के दाम करीब 25 प्रतिशत और तांबे के दाम 30 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
धनतेरस पर पूजा की थाली, लोटा, कटोरी, गिलास और चम्मच के साथ डिजाइनर स्टील के बर्तन भी पसंद किए जा रहे हैं। ट्राई-प्लाई कुकवेयर (तीन परतों वाले स्टील के बर्तन), इंडक्शन पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन और गिफ्ट पैक वाले सेट भी बाजार में उपलब्ध हैं। डिजाइनर गिलास 70 रुपये, प्लेट 150 रुपये और कटोरी 60 रुपये से शुरू हैं। चौक बाजार के बर्तन कारोबारी कमल कौशल ने बताया कि धनतेरस के लिए स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की अलग-अलग रेंज रखी गई है। ग्राहक हल्के वजन और नए डिजाइन वाले बर्तनों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुभाष नगर के दुकानदार आफताब ने बताया कि पूजा की थाली, कलश, लोटा और छोटे स्टील के बर्तनों के साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान की भी बिक्री हो रही है। धनतेरस पर बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है। अभी रोजाना करीब 40 से 50 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
रसोई को व्यवस्थित करने वाले सामान की भी मांग
बर्तन खरीदारी के साथ रसोई को व्यवस्थित रखने वाले किचन ऑर्गनाइजर की मांग भी बढ़ी है। रैक, कटलरी ट्रे, मसाला रैक, चम्मच स्टैंड, ढक्कन होल्डर, सिंक ऑर्गनाइजर और स्टोरेज कंटेनर जैसे उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इनसे रसोई में जगह बचाने और सामान व्यवस्थित रखने में मदद मिलती है। कटलरी ट्रे 150 से 500 रुपये, चम्मच स्टैंड 100 से 350 रुपये, मसाला रैक 250 से 1000 रुपये, सिंक ऑर्गनाइजर 200 से 800 रुपये और स्टोरेज कंटेनर सेट 300 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। चौक बाजार के दुकानदार अमित सिंह ने बताया कि ग्राहक अब एक-दो बर्तन लेने के बजाय रसोई की जरूरत के कई छोटे सामान एक साथ खरीद रहे हैं।