फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: CM Yogi will visit Milkipur today amid the excitement of by-elections, will also visit Ramlala

पांचवीं बार मिल्कीपुर पहुंचे CM योगी: उपचुनाव की सरगर्मी के बीच टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज; दिया जीत का मंत्र

Sat, 04 Jan 2025 05:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Jan 2025 05:51 PM IST
सार

CM Yogi will visit Milkipur: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी शनिवार को यहां पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से वह पांच बार यहां आ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi will visit Milkipur today amid the excitement of by-elections, will also visit Ramlala
पांचवी बार मिल्कीपुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का सियासी पारा और भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या के मिल्कीपुर में थे। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद सीएम योगी का मिल्कीपुर का यह पांचवा दौरा था। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों से सीएम योगी ने बातचीत की और उनके मन को टटोला। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सीएम योगी ने उन्हें जीत का मंत्र भी दिया। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे सभी मतदाताओं के संपर्क में रहें और अपनी योजनाओं का बखान भी करते रहें। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव के साथ मिल्कीपुर के भी उप चुनाव का डंका बज सकता है। सीएम योगी के इस मंथन के बाद भाजपा बहुत जल्द ही मिल्कीपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Ayodhya: CM Yogi will visit Milkipur today amid the excitement of by-elections, will also visit Ramlala
सीएम के संवाद में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

यह लोग रहे मौजूद

कार्यकर्ताओं में उत्साह और जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के सात मंत्रियों के साथ मंथन किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा व जेपीएस राठौर सीएम योगी के सिपहसालार के रूप में मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Ayodhya: CM Yogi will visit Milkipur today amid the excitement of by-elections, will also visit Ramlala
सीएम के संवाद में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

जनता तय करे कि दहशत में कौन है

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है। वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान कि भाजपा दहशत में है पर मंत्रियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए नौ सीटों के चुनाव में सात सीट भाजपा ने जीती है और सपा ने दो तो अब जनता तय करे कि दहशत में कौन है। फिलहाल सीएम योगी कार्यकर्ताओं के संवाद में सियासी पारे को और धार दे गए।

विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर दहशत में भाजपा : अवधेश

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। कहा कि आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। सांसद ने एक बातचीत में कहा कि जिस अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से मैं सांसद बना हूं, मिल्कीपुर उसी का हिस्सा है, इसीलिए भाजपा डरी हुई है। दहशत का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री यहां सात बार आए। तीन महीने में 16 मंत्री आ चुके हैं। भाजपा की सोच गलत साबित होगी। हमें मिल्कीपुर की जनता पर भरोसा है, वह हमारे बेटे अजीत प्रसाद को ही चुनाव जिताएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed