फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya case: Victim going through a lot of pain... Delivery or abortion will happen after consent

अयोध्या दुष्कर्म केस : दर्द की इंतहा...पीड़िता के परिजनों की सहमति से होगा प्रसव या गर्भपात, तेज हुई सियासत

Sun, 04 Aug 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश पाठक, अयोध्या
सतीश पाठक, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 05:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर दुष्कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के डीएनए परीक्षण की मांग की, जिसमें 12 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के नार्को परीक्षण की मांग की। 

विज्ञापन
Ayodhya case: Victim going through a lot of pain... Delivery or abortion will happen after consent
demo pic... - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी। अब बच्ची की जान बचाने के लिए चिकित्सक भी तरकीबें खोज रहे हैं और बाल कल्याण समिति व परिजनों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। प्रक्रियाओं पर गौर करके चिकित्सकों की भी रूह कांप रही है।

विज्ञापन


हैवानों ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी मासूमियत का कत्ल कर दिया। दरिंदों ने उसके दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। शारीरिक बदलावों के साथ खेलने-कूदने की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई है। अभी न तो वह शारीरिक ना ही मानसिक रूप से इसके लिए सक्षम है। इसके जोखिमों व जटिलताओं से भी वह अनजान है। किसी तरह उसका प्रसव या गर्भपात करा भी दिया गया तो भविष्य में भी वह तमाम परेशानियों से जूझेगी।
विज्ञापन


सहमति के आधार पर होगा प्रसव या गर्भपात
अभी बच्ची की उम्र प्रसव योग्य नहीं है। 24 हफ्ते तक गर्भपात हो सकता है। सामान्य प्रसव के जरिए भ्रूण निकालने की कोशिश की जाएगी। लेकिन दोनों परिस्थितियों में बाल कल्याण समिति और परिजनों की सहमति जरूरी है। यह बहुत ही जोखिमपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आशाराम, अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल

शिवपाल ने कहा केशव का हो नार्को टेस्ट
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर दुष्कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के डीएनए परीक्षण की मांग की, जिसमें 12 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के नार्को परीक्षण की मांग की। 

भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सपा एक 'पीडोफाइल' का बचाव कर रही है  जबकि इंडिया ब्लॉक के नेता चुप हैं। 'एक्स' पर हिंदी में एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि दुष्कर्मियों को बचाना समाजवादी पार्टी का सहज स्वभाव है।

इस पर अखिलेश यादव के चाचा और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट किया कि मैं अयोध्या घटना की कड़ी निंदा करता हूं और पवन पांडे द्वारा की गई नार्को टेस्ट की मांग का भी समर्थन करता हूं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी नार्को टेस्ट कराना चाहिए ताकि ये साफ हो जाए कि संवेदनशील मुद्दों पर कौन सस्ती राजनीति कर रहा है। 

सपा नेता के घर पर भी चलेगा बुलडोजर
आरोपी सपा नेता मोईद खान के घर पर भी बुलडोजर चलेगा। राजस्व विभाग की जांच में पता चला है कि मोईद ने श्मशान की 630 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर आवास बनाया है। इसी तरह से तालाब और सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर बनाया गया दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी ध्वस्त किया जाएगा। सोहावल के उप जिलाधिकारी अशोक सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद उसके घर पर भी बुलडोजर चलवाया जाएगा। 

दुष्कर्म पीड़िता की मां को सौंपा पांच लाख का चेक
बीकापुर विधायक डाॅ. अमित सिंह चौहान व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिलकर पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। दोनों विधायकों ने हर स्तर पर सहयोग देने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।  

पीड़िता से मिलने के बाद रो पड़े मत्स्य मंत्री 
प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जिला महिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के बाद फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधियों को बचाने में सपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुटे हुए हैं। निषाद समाज ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट हो। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए का सच प्रदेशवासियों के सामने आ गया है। बच्ची के साथ अत्याचार हुआ है। लगता है पीडीए का नारा देने के साथ अयोध्या की जीत पर अपनी पीठ थपथपाने वाले इन्हीं अपराधियों की मदद से चुनाव में जीते हैं।

सपा सरकार में कितने आरोपियों का कराया था डीएनए टेस्ट : मायावती
प्रदेश सरकार की कार्रवाई को बसपा सुप्रीमो मायावती उचित कदम बताया है। वहीं, उन्होंने अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है कि उन्होंने सपा सरकार में कितने आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया था। मायावती ने सूबे की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता भी जताई। अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं दुखद व चिंतित करने वाली हैं।   

आराेपी के साथ तस्वीर...सपा सांसद ने कहा-रोज सैकड़ों लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं 

  • सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बहुत की दर्दनाक व शर्मनाक है। मैंने अपनी 45 साल की राजनीति में कभी ऐसे लोगों का साथ नहीं लिया। जहां तक आरोपी के साथ तस्वीर का सवाल है, हम लोग राजनीति करते हैं। चुनाव से लेकर जीतने तक सैकड़ों लोगों ने फोटो खिंचाई, सेल्फी ली। रोज 500 लोग फोटो खिंचाते हैं।  
  • भाजपा हाईकमान ने भी पूरी रिपोर्ट मांगी है। पार्टी की तीन सदस्यीय टीम रविवार को अयोध्या जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed