फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University highlights the importance and applications of compact courses

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में कॉम्पैक्ट कोर्स के महत्व और अनुप्रयोगों पर डाला प्रकाश

Thu, 20 Nov 2025 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Avadh University highlights the importance and applications of compact courses
तीन-दिवसीय कॉम्पैक्ट कोर्स में मौजूद विद्यार्थी व अन्य - फोटो : संग्रामपुर में हुई लूट के बाद विशेषरगंज चौराहे के पास जांच करते पुलिसकर्मी।
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग और तमिलनाडु के संयुक्त तत्वावधान में लिनियर अलजेब्रा एंड इट्स एप्लीकेशन विषय पर तीन-दिवसीय कॉम्पैक्ट कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईआईटी धनबाद के गणित विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसपी तिवारी रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. संत सरण मिश्र ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. एसके रायजादा ने स्वागत संबोधन में कोर्स के महत्व और इसके व्यापक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। प्रो. एसएस मिश्रा और प्रो. सीके मिश्रा ने वास्तविक जीवन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अनुसंधान में रैखिक बीजगणित की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता प्रो. तिवारी ने रैखिक बीजगणित की सैद्धांतिक नींव तथा इसके वास्तविक-जगत में उपयोगों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। प्रतिभागियों को वेक्टर स्पेस, रैखिक रूपांतरण, स्व-मूल्य, स्व-वेक्टर तथा सब स्पेस की पहचान जैसे प्रमुख विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की गई। साथ ही डेटा साइंस और उद्यमिता में लिनियर अलजेब्रा की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

कोर्स के दौरान इंटरैक्टिव व्याख्यान, समस्या-समाधान सत्र और चर्चा पैनल आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पीके द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। तीन-दिवसीय कोर्स के दौरान प्रो. वाईबी सिंह, डॉ. संदीप रावत, डॉ. मनोज कुमार, सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed