Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University got gold in All India Kick Boxing

Ayodhya News: ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग में अवध विवि को मिला गोल्ड

Tue, 25 Mar 2025 08:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Avadh University got gold in All India Kick Boxing
अयोध्या। मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के अजहर खान व प्रीती राय ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। पुरुष वर्ग के तांतामी प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 84 किलोग्राम भार वर्ग में अजहर खान को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन


वहीं, महिला वर्ग के तांतामी प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीती राय ने दूसरा गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय को दिलाया। टीम के साथ मैनेजर स्वाती उपाध्याय, सुरेश सिंह, कोच डॉ. अनुराग पांडेय व डॉ. कपिल देव रहे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


प्रो. गोयल ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। यह उनकी मेहनत व लगन का सफल परिणाम है। आगे भी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह व क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। दोनों ने कहा कि कुलपति के मार्ग निर्देशन में खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अभी और मेडल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्घि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय, छात्र अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय सिंह, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. विनय सिंह, प्रो. प्रवीन सिंह, प्रो. संतोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ.पूनम जोशी, डॉ.सीमा पांडेय, डॉ.दुष्यंत सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. सतीश श्रीवास्तव, डॉ.अनिल मिश्र, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अयूब सिद्दीकी व शिव कुमार सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed