{"_id":"6ada4d61a18f0b718f0e6f5e","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-district-athletics-competition-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-161520-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Thu, 22 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 60 मीटर फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में मोसेस और बालिका वर्ग में रंजना देवी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों का चयन हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला प्रक्षेपण और बाधा दौड़ के मुकाबले हुए। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में राज निषाद, लंबी कूद में सूर्या प्रताप, भाला फेंक में अजय विश्वकर्मा और गोला प्रक्षेपण में सूर्या प्रताप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अनाया श्रीवास्तव ने बाजी मारी। लंबी कूद में विंध्यवासिनी, ऊंची कूद में चांदनी, भाला फेंक में संजू और 80 मीटर बाधा दौड़ में कुमुद सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन
सब जूनियर बालक वर्ग के ट्रायथलॉन ए में साई राज, बी में आदर्श और सी में भूपेंद्र पाल ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन ए में मोहिनी और बी में संजना विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। चयनित खिलाड़ी तेलंगाना के वॉक्सेन विश्वविद्यालय में होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।