फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Assembly Speaker statement expelled SP MLA No petition received recognition remains

UP: सपा से निष्कासित विधायकों का क्या होगा भविष्य? विधानसभा अध्यक्ष ने साफ की तस्वीर, दिया बयान

Tue, 24 Jun 2025 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी से निष्कासित तीन विधायकों पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी तक उनके खिलाफ कोई याचिका विधानसभा में दाखिल नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल उन्हें असंबद्ध सदस्य की मान्यता नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Assembly Speaker statement  expelled SP MLA No petition received recognition remains
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रामलला के दर्शन करने के मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से निष्कासित तीनों विधायकों के राजनीतिक भविष्य को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो नियम है उसके मुताबिक कोई भी विधायक पार्टी की मंशा के अनुरूप काम नहीं करता है तो उस पार्टी का अधिकार होता है कि रूल 10 के अंतर्गत अध्यक्ष के समक्ष अपनी याचिका दाखिल कर सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- कथावाचक की पिटाई: अखिलेश यादव बोले- भागवत कथा सबके लिए है जब सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
Lucknow: गुडंबा में ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, दो महिलाएं हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पिटीशन का निर्णय गुण दोष के आधार पर होता है लेकिन इस प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उनकी सदस्यता को लेकर किसी भी प्रकार का पिटिशन नहीं लगाया गया है। जो विधायक किसी राजनीतिक दल से निष्कासित होते हैं, उनको असंबद्ध रूप से मान्यता मिलती है। अभी कल समाजवादी पार्टी ने निष्कासन किया है, इसकी आधिकारिक सूचना मेरे पास नहीं है। जो सदस्य निष्कासित हुए हैं, उनको अलग से मान्यता देने के लिए भी किसी प्रकार का कोई भी आवेदन मेरे पास नहीं आया है। जिस समय आवेदन आएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब इनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed