{"_id":"685a6c71aecb4caaa200f362","slug":"akhilesh-yadav-said-bhagwat-katha-is-for-everyone-if-you-can-listen-to-it-then-why-can-t-you-narrate-it-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News:अखिलेश यादव बोले- भागवत कथा सबके लिए है जब सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News:अखिलेश यादव बोले- भागवत कथा सबके लिए है जब सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते
Tue, 24 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:35 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिन वर्चस्ववादी लोगों ने कथावाचकों की पिटाई की है। उन्हें पीडीए के लोगों द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे को भी स्वीकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Etawah Crime News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ वर्चस्ववादी लोग कथावाचन में अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इटावा में कथावाचक की पिटाई कांड इन्हीं प्रभुत्वशाली लोगों की वजह से ही हुआ है। अगर सभी लोग भागवत कथा सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते हैं? अगर सच्चे कृष्ण भक्तों को भागवत कथा कहने से रोका जाएगा तो कोई ये अपमान क्यों सहेगा?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रभुत्ववादी लोग ये घोषित करें कि पीडीए द्वारा दिया गया दान और चढ़ावा कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अखिलेश यादव मंगलवार को सपा मुख्यालय में कथावाचक की पिटाई मामले पर बोल रहे थे। बता दें कि इटावा में कथावाचक की जाति पूछने के बाद पिटाई, बाल काटने और महिला के पैर पर नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा से निष्कासित बागी विधायक मनोज पांडेय जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, BJP नेतृत्व से मिला ये आश्वासन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विकास पर खर्च में यूपी देश में नंबर वन, 26 राज्यों के पूंजीगत व्यय में 16 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार हृदयहीन और अलोकतांत्रिक है। अगर निष्पक्ष कार्रवाई करने लगे तो बहुत सी घटनाएं नहीं होंगी। अगर बाबा साहब के संविधान और प्रस्तावना के तहत ही फैसला लिया जाए तो गरीब और गांव में रहने वाले लोगों का और अल्पसंख्यकों का सम्मान होने लगे। भाजपा सरकार में पीडीए वर्ग के लोगों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। वर्चस्ववादी ताकतें पीडीए का अपमान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर पीडीए का कोई व्यक्ति मंदिर चला जाए तो ये उसे गंगाजल से धोते हैं। वर्चस्ववादी लोगों को सरकार का आशीर्वाद है जिसके कारण वो लोग ऐसा कर रहे हैं। समाज में समानता और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।
कथावाचकों का किया सम्मान
वहीं, सपा कार्यालय में पीड़ित कथावाचकों को अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। उन्होंने 21-21 हजार रुपये की धनराशि कथावाचकों को दी। वहीं, 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा समाजवादी पार्टी की ओर से की गई।