फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Prathistha: Special Guests Arriving in Ayodhya For Ram Temple Consecration Ceremony

रामोत्सव: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू, इन जगहों पर है प्रवास की व्यवस्था

Sun, 21 Jan 2024 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 12:33 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Guests : अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू हो गया। होटल, टेंट सिटी से लेकर आश्रमों तक में रुकने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Prathistha: Special Guests Arriving in Ayodhya For Ram Temple Consecration Ceremony
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई विशिष्ट अतिथि रामनगरी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरयू किनारे स्थित अयोध्या नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। शनिवार को कई मेहमान रामनगरी पहुंच गए हैं। हालांकि आमंत्रितजन बड़ी संख्या में रविवार को पहुंचेंगे। कई वीवीआईपी ऐसे भी होंगे जो सीधे 22 जनवरी को ही विमान से आएंगे। वह उसी दिन लौट भी जाएंगे। यहां रात्रि प्रवास करने वाले मेहमानों को होटल, टेंट सिटी और आश्रमों में तैयार किए गए विशेष कक्षों में ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को रामनगरी पहुंचने वाले अतिथियों में मुख्य रूप से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, योग गुरु बाबा रामदेव, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और युग पुरुष परमानंद शामिल हैं। इसी तरह विभिन्न अखाड़ों के महंत और पंचों के साथ बड़ी संख्या में आमंत्रित अन्य धर्माचार्यों के आने का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर है रुकने की व्यवस्था

इन सभी के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग टेंट सिटी और आश्रमों में ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। कुछ विशिष्ट संत निर्मोही अखाड़े में प्रवास कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई शीर्ष पदाधिकारी पहुंच गए हैं। शनिवार को यहां आने वालों में सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल और पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी प्रमुख हैं। 

रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अतिथि

सर संघ चालक मोहन भागवत रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके साथ आरएसएस के कई अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी समारोह के एक दिन पहले ही आएंगे। सर संघ चालक समेत अन्य सभी शीर्ष नेता 22 जनवरी तक यहीं रुकेंगे। यह सभी लोग समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed