{"_id":"6a088301dda95691f20e7f92","slug":"aro-ayodhya-cee-admit-cards-released-exams-to-be-held-in-june-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1740160-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एआरओ अयोध्या सीईई के प्रवेश पत्र जारी, जून में होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एआरओ अयोध्या सीईई के प्रवेश पत्र जारी, जून में होंगी परीक्षाएं
Sat, 16 May 2026 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) अयोध्या ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के प्रवेश पत्र जारी करने और परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है। विभिन्न श्रेणियों की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी।
जेसीओ आरटी, सिपाही फार्मा और हवलदार एजुकेशन श्रेणियों के प्रवेश पत्र 15 मई को जारी किए जा चुके हैं, जिनकी परीक्षा चार जून को होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की परीक्षा एक और दो जून को आयोजित होगी। इन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 18 मई से उपलब्ध होंगे। अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) श्रेणी की परीक्षा तीन और चार जून को होगी, जिनके प्रवेश पत्र 19 मई से जारी किए जाएंगे। अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर जनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) श्रेणियों की परीक्षा पांच और आठ जून को आयोजित की जाएगी। इन श्रेणियों के प्रवेश पत्र 20 मई से जारी होंगे। शेष श्रेणियों की परीक्षा नौ, 10 और 12 जून 2026 को होगी। इनके प्रवेश पत्र 21 मई से जारी किए जाएंगे। एआरओ अयोध्या ने अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों अथवा भर्ती में सहायता का झूठा आश्वासन देने वाले व्यक्तियों के बहकावे में न आने की चेतावनी दी है। सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है।