फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Apprehension of Cylinder Black Marketing: Three Named, Including Gas Agency Owner

Ayodhya News: सिलिंडर की कालाबाजारी की आशंका, गैस एजेंसी मालिक समेत तीन नामजद

Thu, 09 Apr 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Apprehension of Cylinder Black Marketing: Three Named, Including Gas Agency Owner
अयोध्या। शहर के रायबरेली रोड पर उसरू में स्थित कुसुम इंडेन गैस सर्विस के गोदाम में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक कम मिला है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका जताते हुए पूर्ति अधिकारी ने एजेंसी के मालिक, प्रबंधक और गोदाम कीपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में पूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी को फतेहगंज स्थित कुसुम गैस सर्विस से संबंधित शिकायत मिल रही थी। उन्होंने संबंधित एजेंसी की जांच के निर्देश दिए थे। सात अप्रैल को टीम के साथ एजेंसी के उसरू स्थित गोदाम की जांच की गई तो बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

जांच के समय गोदाम पर 36 भरे हुए सिलिंडर मिले थे। तीन गाड़ियों से होम डिलीवरी के लिए 164, दो हॉकर से 10 व गोदाम से 11 गैस सिलिंडर देने का दावा किया गया था। इस तरह 221 सिलेंडर की ही खपत होना पाया गया। जबकि, अभिलेखों के आधार पर 369 सिलिंडर होना चाहिए था। इस तरह 148 सिलेंडर कम मिले। वहीं खाली सिलिंडर 160 के सापेक्ष 130 ही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम पर साफ-सफाई नहीं थी। सूचना का कोई प्रदर्शन नहीं था। वॉल पेंटिंग नहीं थी। मैनेजर पंकज स्टॉक रजिस्टर नहीं उपलब्ध करा सके। जांच में यह पाया गया कि एजेंसी की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर का दुरुपयोग करते हुए चोर बाजारी में बेच दिया गया है। उन्होंने यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी, जिन्होंने एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अवधेश कुमार, गोदाम कीपर विजय कुमार और मैनेजर पंकज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed