{"_id":"6a07575aaa50701dfc057820","slug":"applications-open-for-18-diploma-courses-at-agricultural-university-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-149523-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि में 18 डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि में 18 डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन शुरू
Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए 18 विभिन्न विशेषज्ञता और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 13 मई 2026 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र ऑफलाइन भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nduat.org से सूचना विवरणिका और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 18 विशेषज्ञता और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कृषि पर्यटन प्रबंधन में स्नातकोत्तर विशेषज्ञता, जैविक कृषि में विशेषज्ञता, बागवानी में विशेषज्ञता और वानिकी में विशेषज्ञता जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पशु चिकित्सा फार्मेसी, पशुधन विस्तार, मत्स्य विज्ञान, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, तथा परिधान निर्माण में भी विशेषज्ञता पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में मशरूम उत्पादन प्रौद्योगिकी, जैव उर्वरक उत्पादन, मधुमक्खी पालन, पादप ऊतक संवर्धन, आयोजन प्रबंधन, बेकरी और मिष्ठान्न, तथा कृषि इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। (संवाद)