{"_id":"6876767fbb053328b1017f7d","slug":"application-date-will-be-extended-for-admission-in-pg-courses-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1293843-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बढ़ेगी आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बढ़ेगी आवेदन की तिथि
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परास्नातक और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर विचार किया जा रहा है। स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए अभी काउंसिलिंग की तारीख भी नहीं तय की जा सकी है। इसमें समर्थ पोर्टल के चलते कुछ अड़ंगा आ गया है।
विश्वविद्यालय के एमए और एमएससी समेत सभी पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की ओर से आवेदन की प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी। इसे मई के ही आखिरी सप्ताह में पूरा किया जाना था। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। पूर्व में बढ़ाई गई तिथि के अनुसार मंगलवार को आवेदन की आखिरी तारीख रही लेकिन अब इसे एक बार फिर बढ़ाए जाने की तैयारी है।
इसके लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। कुलपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार और बढ़ाया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिलहाल इसे 10 दिन और बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई तक आवेदन के लिए मौका मिल जाएगा। कुलपति जल्द ही इस बारे में निर्णय कर लेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जानी है। 20 जुलाई से पहले ही काउंसिलिंग शुरू कराए जाने की तैयारी थी लेकिन इसमें अवरोध आ गया है। इसके चलते काउंसिलिंग की तारीख घोषित नहीं की जा पा रही है। इस संबंध में बताया गया कि समर्थ पोर्टल से जुड़ी कुछ प्रक्रिया के पूरी होने के बाद तारीख घोषित कर दी जाएगी। यह तय हो गया है कि सभी विभाग अपने-अपने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करवाएंगे।