फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   APL will commence only after the flag hoisting ceremony

Ayodhya News: ध्वजारोहण समारोह के बाद ही होगा एपीएल का आगाज

Tue, 11 Nov 2025 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Nov 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
APL will commence only after the flag hoisting ceremony
12-डाभासेमर स्टेडियम का क्रिकेट मैदान।-संवाद
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) का आगाज अब ध्वजारोहण समारोह के बाद ही होगा। पहले यह प्रतियोगिता 9 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित की जानी थी, लेकिन क्रिकेट मैदान अभी तक खेल विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है, इस कारण प्रतियोगिता की शुरुआत फिलहाल टल गई है। सूत्रों कहना है कि ध्वजारोहण समारोह के बाद ही एपीएल की नई तारीख तय होगी।
विज्ञापन

एपीएल के आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन समिति की तीन टीमें सरयू, मनोरमा और गंगा अयोध्या पहुंच चुकी हैं। साथ ही प्रतियोगिता के प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्टिंग टीम भी अयोध्या में डेरा डाल चुकी है। हालांकि, बाकी टीमों को फिलहाल रोक दिया गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगिता से जुड़ी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि खेल की शुरुआत की जा सके।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव उमेर अहमद ने बताया कि एपीएल के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हैं। अब हम केवल मैदान के हैंडओवर सहित अन्य प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही यह पूरा होगा, नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि क्रिकेट मैदान अभी खेल विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है, इसलिए प्रतियोगिता शुरू नहीं की जा सकती। हैंडओवर की प्रक्रिया में करीब सात से आठ दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed