{"_id":"6741beb9da878c0cb206f9a3","slug":"anniversary-of-consecration-of-ramlala-will-be-celebrated-with-great-pomp-in-ayodhya-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धूमधाम से मनाई जाएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, इस दिन होगी बैठक; बनेगी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धूमधाम से मनाई जाएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, इस दिन होगी बैठक; बनेगी रूपरेखा
Sat, 23 Nov 2024 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:08 PM IST
सार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। 25 नवंबर को ट्रस्ट की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या
- फोटो : X-ShriRamTeerth
विस्तार
यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर को मणिराम छावनी में दोपहर तीन बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। बैठक में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ समारोह की तैयारियों पर चर्चा होगी।
इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ, डा. अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन मिश्र, केंद्र, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और डीएम सहित अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ, डा. अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन मिश्र, केंद्र, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और डीएम सहित अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
जन सुविधाओं पर भी मंथन होगा
इससे पहले ट्रस्ट की बैठक अगस्त माह में हुई थी। इसमें मंदिर निर्माण के आय व्यय पर व्यापक चर्चा हुई थी। इस बार की बैठक में मंदिर के द्वितीय तल की अद्यतन स्थिति के साथ ही परकोटा निर्माण, ट्रस्ट की ओर से दर्शनार्थियों को दी जाने वाली जन सुविधाओं पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन