{"_id":"6978eb65cf5b01c37b00aac4","slug":"albendazole-will-be-administered-to-youth-up-to-19-years-of-age-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-141954-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 19 साल तक के युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 19 साल तक के युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Tue, 27 Jan 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में 19 साल तक लोगों को कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। यह अभियान 10 फरवरी से शुरू होगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अभियान की सफलता पर मंथन हुआ है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है।
बैठक में सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि 10 फरवरी से आईडीए अभियान शुरू होगा। यह अभियान मया और तारुन ब्लॉक में चलाया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को 13 फरवरी को भी दवा खिलाई जाएगी। जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलेगा। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी और उससे ऊपर वालों को पूरी टैबलेट खिलाई जाएगी।
बैठक में डीएम ने नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। बताया गया कि खंडासा, मवई और तारुन में सर्वाधिक शून्य खुराक वाले बच्चे हैं। इसकी अद्यतन सूची समय से एएनएम को उपलब्ध कराई जाए। आशाओं को क्लस्टर बैठक में बुलाया जाए, न आने वालों पर कार्रवाई की जाए। क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत सक्रिय मरीजों का एक्सरे कराया जाए। लाभार्थियों का डीबीटी से समय से भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में फरवरी, 2025 से ही ओपीडी में गिरावट आ रही है। 100 शैय्या चिकित्सालय के अधीक्षकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजकीय चिकित्सालयों में सर्जरी बढ़ाने, शून्य प्रदर्शन वाले डॉक्टरों को अगली बैठक में बुलाने, संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने, लाभार्थियों का भुगतान कराने, बेड उपयोगिता दर बढ़ाने, तारुन और हैरिग्टनगंज ब्लॉक में डिलीवरी पॉइंट बढ़ाने, टेली कंसल्टेंसी बढ़ाने, आयुष्मान मित्र के कार्य के लिए डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षित कर काम लेने, गोल्डन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण करने, सीएचओ के कार्यों का मूल्यांकन कर भुगतान कराने, एफआरयू पर सिजेरियन प्रसव बढ़ाने, ई कवच के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराने समेत अन्य निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ केके सिंह, डीपीएम रामप्रकाश पटेल व अन्य मौजूद रहे।