{"_id":"680f42c24c968deb5008232f","slug":"ajay-rai-said-prime-minister-should-give-befitting-reply-to-pahalgam-terrorist-attack-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें प्रधानमंत्री...,' अजय राय बोले- सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें प्रधानमंत्री...,' अजय राय बोले- सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस
Mon, 28 Apr 2025 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:26 PM IST
सार
अयोध्या पहुंचे अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें। कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। देश के लोग भी सरकार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के अयोध्या में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही दुखद घटना है। केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। मौजूदा समय में जो भी देश के खिलाफ हैं, उनको प्रतिबंधित करना चाहिए।
विज्ञापन
अजय राय ने आगे बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 29 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा है। वह अमेठी और रायबरेली में रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; आंखों के सामने अपना सब कुछ जलता देख बिलख पड़े लोग
विज्ञापन
आज लगातार संविधान पर हमला हो रहा है
अजय राय ने बताया कि यहां के बाद राहुल गांधी कानपुर जाएंगे। वहां आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। अपनी संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान को बचाने के लिए आज देशभर में संविधान बचाओ रैली हो रही है।