{"_id":"680f0e568f952b0cec0f620c","slug":"200-huts-engulfed-in-fire-in-lucknow-firefighters-busy-dousing-fire-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; आंखों के सामने अपना सब कुछ जलता देख बिलख पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; आंखों के सामने अपना सब कुछ जलता देख बिलख पड़े लोग
Mon, 28 Apr 2025 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:06 AM IST
सार
लखनऊ के श्याम विहार कॉलोनी में आग लगने से करीब 80 झुग्गियां चपेट में आ गईं। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची छह गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक झुग्गियों का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को सिलेंडर से लगी आग से एक के बाद एक करीब 80 झुग्गियां चपेट में आ गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। आग की लपटों से सड़क के दूसरे ओर बने एक घर का भी कुछ सामान जल गया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। कुछ लोग छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
घटना फैजुल्लागंज थाना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी की है। सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों के साथ नगर निगम के कर्मी भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका के चलते मौके पर पांच एंबुलेस भी बुला ली गईं। घंटों की मशक्कत के बाद करीब-करीब आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगी आग
- फोटो : संवाद
बताया गया कि झुग्गी में रहने वाले लोग सुबह घर में खाना बना रहे थे। इसी समय एक छोटे सिलेंडर (पांच किग्रा) में आग लग गई। आग छप्पर में फैल गई। तेज हवा के कारण एक के बाद एक झुग्गी में फैलती गई। आग से कई और घरों के सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगी आग
- फोटो : संवाद
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 80 झुग्गियां जलने लगीं। आग की लपटों में फंसे लोग जान बचाकर दूर भागे। लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क के दूसरी ओर बने घर तक पहुंच गई। उस घर का भी सामान जल गया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगी आग
- फोटो : संवाद
इधर 80 झुग्गियों में रहने वाले लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। परिवार के लोग आंखों के सामने गृहस्थी जलती देख बिलख उठे। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगी आग
- फोटो : संवाद
घंटों की मशक्कत के बाद करीब-करीब आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ सामान है जिसमें अभी आग धधक रही है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।