फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ahilyabai laid the foundation of good governance in the country: Tamta

देश में अहिल्याबाई ने रखी सुशासन की नींव : टम्टा

Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai laid the foundation of good governance in the country: Tamta
अयोध्या। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भारतीय इतिहास में सबसे पहले सुशासन लाने का काम रानी अहिल्याबाई होलकर ने किया। उन्होंने कहा कि सुशासन की व्यवस्था में किसानों को नुकसान का मुआवजा देने और विधवाओं का समूह गठन कर रोजगार से जोड़ने की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर ने ही की थी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर शुक्रवार को आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम आक्रांताओं का इतिहास पढ़ते हैं लेकिन हमें वह इतिहास जानना चाहिए जो महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, अहिल्याबाई होलकर और झांसी की रानी जैसी भारतीय विभूतियों से जुड़ा है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने कहा कि अहिल्याबाई को जीवन में पग-पग पर परीक्षा देनी पड़ी लेकिन दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण होने के कारण उन्होंने हर तरह की चुनौती को पूरा किया।
विज्ञापन



महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मुगल शासन में भग्नावशेष हो चुकी भारतीय संस्कृति के नवजागरण के लिए अहिल्याबाई होल्कर को जाना जाएगा। इसके पहले भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की मंत्री डॉ. ममता पांडेय, नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों से उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी स्वर्णलता, गायत्री, अनीता चौरसिया, रूपा, कोमल, शैल कुमारी, यूजर चार्ज व्यवस्था से जुड़ी विनीता पांडेय, निर्मल सिंह, रजनी सिंह, सफाई कर्मियों में सुशीला, मैना देवी, सुमिरता, कृष्णा, पूजा, रीना, मीनावती, गुड़िया व रामेश्वरी शामिल रहीं। इस मौके पर पीएम सम्मान निधि और आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसमें उनकी संघर्ष गाथा देख कर महिलाएं भाव विह्वल हो उठीं। इस मौके पर कूड़ा प्रबंधन पर आधारित फिल्म भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed