Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agriculture, MSME, investment and export are the four engines of the budget: Sanjay

कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात बजट के चार इंजन : संजय

Tue, 18 Feb 2025 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Agriculture, MSME, investment and export are the four engines of the budget: Sanjay
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने कहा कि केंद्रीय बजट के चार प्रमुख इंजन कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात हैं। बजट के छह प्रमुख क्षेत्रों में कराधान, उर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार व खनन शामिल है। बजट छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है। इसमें विकास को गति देना, समावेशी विकास को सुरक्षित करना, भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना, निजी क्षेत्र के निवेश को प्रेरित करना व घरेलू भावना को सशक्त करना शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री मंगलवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग पर कर बोझ को कम करने के मार्ग को जारी रखा गया है। शून्य कर श्रेणी को सात लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया है। अन्नदाता की शक्ति को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के पहले चरण में राज्यों के सहयोग से 100 कम उत्पादकता और कम बीमा कवरेज वाले कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। इससे 1.7 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत नेट परियोजना के तहत सभी ग्रामीण सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्राॅडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। बजट में भारत पुस्तक योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत भारतीय भाषाओं की पुस्तकें डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। जुलाई के बजट में घोषित पहल को आगे बढ़ाते हुए सरकार वैश्विक विशेषज्ञता के साथ पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में एआई को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ की लागत से एआई फाॅर एजूकेशन उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। मेडिकल काॅलेज की सीटों में 130 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, राघवेन्द्र पांडेय, डाॅ. राकेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कोरी व मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed