फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agriculture Minister angry at the slow pace of construction of Parikrama routes

Ayodhya News: परिक्रमा मार्गों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे कृषि मंत्री

Tue, 09 Sep 2025 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister angry at the slow pace of construction of Parikrama routes
अयोध्या। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्माणाधीन 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परिक्रमा मार्गों के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि 15 से 20 अक्तूबर तक हर हाल में काम पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े। कृषि मंत्री ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के साथ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का उदया तिराहा से साकेत गैस गोदाम, ब्रह्मकुंड, गुरुद्वारा, राजघाट, झुनकी घाट, हलकारा का पुरवा व हनुमान गुफा का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने काम की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-चार को परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को मानक और विशिष्टयों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण ढंग से तय समय पर पूरा कराने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed