फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After the murder of the girl, the body was dragged a long distance

Ayodhya News: युवती की हत्या के बाद दूर तक घसीटा था शव

Mon, 03 Feb 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
After the murder of the girl, the body was dragged a long distance
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सहनवां निवासी युवती की हत्या उसके गांव के ही तीन लोगों ने नशे की हालत में की थी। हत्या के बाद पहले शव छिपाने की कोशिश की। बाद में शव को काफी दूर तक घसीटा। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रेसवार्ता में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि गाव निवासी भोरई की पुत्री सोनी (22) बृहस्पतिवार की रात लापता हो गई थी। शुक्रवार उसके कपड़े व खून के धब्बे अलग-अलग जगहों से मिले थे। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर स्थित एक सूखी नहर में मिला था। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही थी। छानबीन के दौरान गांव के ही दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरीराम कोरी का नाम प्रकाश में आया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह निजी आईटीआई कॉलेज का चौकीदार भी है। वह पहले से युवती के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले युवती के भाई ने उसे घर आने से रोका था। इसी बात से वह उसके परिवार से खुन्नस रखता था। बृहस्पतिवार रात दिग्विजय अन्य दो आरोपियों के साथ शराब पी थी। इसी दौरान युवती भागवत कथा में शामिल होने आई तो उनकी नजर उस पर पड़ी। वहां से लौटते समय उन्होंने युवती को दबोच लिया और खेत-खलिहान के रास्ते घटनास्थल पर ले गए। वहां तीनों ने मिलकर युवती की जमकर पिटाई की। मरणासन्न हालत में लाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। असफल हुए तो उसके निजी अंगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे आईटीआई कॉलेज में बने बाथरूम में लाया और बालू के ढेर पर रख दिया। निजी अंगों पर गहरे घाव होने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा जो बाथरूम में फैला था। लगभग छह घंटे तक शव बाथरूम में रखने के बाद तीनों मिलकर उसे नाले की तरफ ले गए और घटना को दूसरा रूप देने के लिए सूखे नाले में फेंककर हाथ-पैर बांध दिया। इस दौरान उसे काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे उसके शरीर पर कई गहरे जख्म बन गए।


रविवार की शाम तक ब्लाइंड मर्डर बनी रही इस सनसनीखेज वारदात का तेजी से खुलासा करने वाली टीम की एसएसपी राजकरन नय्यर ने प्रशंसा की है। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज दर्शननगर जगन्नाथ मणि त्रिपाठी समेत लगभग सात टीमें लगी थीं। सभी ने विभिन्न तकनीकों का सहारा लेकर शीघ्रता से घटना का खुलासा किया है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed