फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After ten days the temperature became higher than normal

Ayodhya News: दस दिन बाद सामान्य से अधिक हुआ तापमान

Fri, 17 May 2024 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
After ten days the temperature became higher than normal
वजीरगंज मार्ग पर धूप व गर्मी में परेशान राहगीर।-संवाद
अयोध्या। मई में दस दिनों के बाद बृहस्पतिवार को गर्मी का पारा सामान्य बिंदु को पार कर गया। ऐसे में सुबह से ही तेज धूप ने हर किसी को सताना शुरू कर दिया। दोपहर में तो गर्मी ने व्याकुल ही कर दिया। हवा की गति धीमी होने के चलते लू के थपेड़ों ने बहुत ज्यादा परेशान नहीं किया। सड़कों पर आवागमन के दौरान राहगीर राहत पाने के लिए छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन



इस महीने पांच मई को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद छह मई से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। आठ से 13 मई तक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने पाई।
विज्ञापन

इसके चलते आसमान में इस अंतराल के दौरान कुछ दिन बादल भी छाए रहे। एक दिन 10 मिनट के लिए 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चली। छह से 13 मई तक अधिकतम तापमान ने 38 के आंकड़े को पार नहीं किया। सबसे कम अधिकतम तापमान सात मई को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई भी तो वह 39.5 डिग्री पर पहुंचकर सामान्य ही रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी ने अपने प्रचंड स्वरूप का अहसास कराया।

न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 2.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में चली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed