फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocates' Association upset over failure to register a report regarding the theft of Ram Mandir donation money

Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से अधिवक्ता संघ नाराज

Wed, 08 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Advocates' Association upset over failure to register a report regarding the theft of Ram Mandir donation money
कचहरी परिसर ​स्थित सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष  कलिका प्रसाद मिश्रा। 
अयोध्या। राम जन्म भूमि मंदिर में चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने से अधिवक्ता संघ ने आक्रोश जताया है। बुधवार को वकालत खाना में हुई सामान्य सदन की बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट की ओर से जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसकी मानिटरिंग की जाएगी। पुर्नगठित होने वाले ट्रस्ट में अधिवक्ता संघ अयोध्या के प्रतिनिधि को शामिल किए जाने व चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि फैजाबाद बार एसोसिएशन द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट न दर्ज होना अधिवक्ता संघ का अपमान है। हमारी प्रशासन से मांग है कि तहरीर में दिए गए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर हम बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाकर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह,विजय बहादुर सिंह,संजीव दूबे,पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,पूर्व कोषाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने भी थाना राम जन्म भूमि में दी गई अधिवक्ता संघ की तहरीर पर रिपोर्ट न लिखे जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन



आरोपियों के महिमा मंडन व पैरवी करने वालों पर होगी कार्रवाई

- बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता संघ द्वारा दी गई तहरीर में नामित आरोपियों की कोई अधिवक्ता पैरवी न करे। साथ ही इसमें शामिल लोगों का सोशल प्लेटफॉर्म पर महिमा मंडन करने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं जेल में निरुद्ध आरोपियों की ओर से पैरवी करने वाले लीगल एड डिफेंस कौंसिल डिप्टी चीफ को अधिवक्ता संघ में आने से रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कराए जाने को लेकर बनी कमेटी
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के अनुसार पहले स्टेप में कप्तान से मिलने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कप्तान से मिलकर राम जन्म भूमि मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी करने के आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये जाने को लेकर वार्ता करेगी। उसके बाद कमेटी को लोग थाना राम जन्म भूमि में जाकर रिपोर्ट दर्ज होने की कॉपी की मांग करेंगे। एफ आई आर की कॉपी न मिलने की सूचना मिलने पर तत्काल हम आंदोलन शुरू कर देंगे। उसी समय संघर्ष की ओर हमारे कदम बढ़ जाएंगें। मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह, कृपाल चंद्र खरे,हिमांशु श्रीवास्तव,संजीव दूबे,विजय बहादुर सिंह,सौरभ मिश्रा,आलोक खरे,सूर्य नारायण सिंह,राकेश मिश्रा,सोमनाथ तिवारी, दुर्गा प्रसाद,आफताब खान,राम शंकर तिवारी ,गिरीश प्रताप सिंह,दूधनाथ मिश्रा, रामशंकर यादव,मानवेंद्र दूबे,दिनेश कुमार सिंह को शामिल किया गया है। अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed