फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocates' agitation averted due to mediation of District Judge

Ayodhya News: जिला जज की मध्यस्थता से टला अधिवक्ताओं का आंदोलन

Mon, 06 Oct 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Advocates' agitation averted due to mediation of District Judge
17-बार एसोसिएशन सभागार में बैठक करते अ​धिवक्ता।-संवाद
अयोध्या। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा की मध्यस्थता से कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा के खिलाफ चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन टल गया है। सोमवार को कचहरी में हुई बैठक में अधिवक्ता संघ ने यह निर्णय लिया है। साथ ही 22 अक्तूबर तक कोतवाल को निलंबित करने की डेडलाइन भी दी है। इसके बाद पुन: कोतवाली के घेराव का एलान किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कचहरी खुलते ही कोतवाली अयोध्या के घेराव को लेकर वकीलों में गहमागहमी रही। युवा अधिवक्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए पूरे जोश के साथ तैयार थे। इसी बीच जिला जज ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को वकीलों के आंदोलन पर विचार करने के लिए अपने कक्ष में बुलाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह, कृपाल चंद्र खरे, सईद खान, वाईवी मिश्रा, कालिका प्रसाद मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, संजीव दुबे, राम शंकर यादव व संयुक्त मंत्री राजीव तिवारी आदि ने जिला जज से मुलाकात की। जिला जज ने अधिवक्ताओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ता के उत्पीड़न की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल की संदिग्धता साबित होने पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। जिला जज से वार्ता के बाद वकालतखाना में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन स्थगित करने पर सहमति बनी। साथ ही नाॅन रेजिडेंट मेंबर की जांच के लिए बनी कमेटी को क्रियाशील बनाने की मांग की गई।

अध्यक्ष ने बताया कि दीपोत्सव व दिवाली के कारण 22 अक्तूबर तक के लिए कोतवाली अयोध्या के घेराव का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। अधिवक्ताओं की मांग पूरी न होने पर आंदोलन को गति दी जाएगी। कोतवाल के निलंबन व संपत्ति की जांच होने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। बैठक में प्रभारी मंत्री राजीव तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजकपूर सिंह, अधिवक्ता अजय वर्मा, सोमनाथ तिवारी, प्रदीप चौबे आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली के घेराव के एलान को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर सिविल पुलिस के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया था। हालांकि, आंदोलन स्थगित करने निर्णय पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed