फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocate Monograms Removed from Vehicles

Ayodhya News: वाहनों से हटवाए गए अधिवक्ता मोनोग्राम

Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Advocate Monograms Removed from Vehicles
वाहनों से मोनोग्राम हटवाते अ​धिवक्ता।
अयोध्या। अधिवक्ता मोनोग्राम के स्टीकर लगाकर चल रहे चारपहिया व दोपहिया वाहनों का निरीक्षण अभियान शुक्रवार को कचहरी के सामने राम पथ पर चलाया गया। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में चले निरीक्षण अभियान में कई वाहनों से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर हटवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ऐसे वाहन भी पाए गए जो अपने वाहनों में फर्जी तरीके से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर चिपकाकर सवारी ढोने का काम करते हैं। कई ऐसे भी वाहन पाए गए जिनके दूर का कोई रिश्तेदार वकील है ,वाहन भी किसी अधिवक्ता के नाम नहीं है लेकिन वाहन के आगे व पीछे अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एक मोटर साइकिल पर अधिवक्ता व पुलिस दोनों लिखा हुआ पाया गया जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोपहर एक घंटे से अधिक समय तक चले फर्जी अधिवक्ता मोनोग्राम चेकिंग से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब बिना अधिवक्ता हुए कोई भी अपने वाहन में अधिवक्ता मोनोग्राम लगाने के लिए एक बार जरूर सोचेगा।
विज्ञापन

वाहनों के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय,पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह,अधिवक्ता राकेश मिश्रा,दिनेश सिंह,आलोक पांडेय, सोमनाथ तिवारी, प्रदीप चौबे, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

लगातार चलेगा अभियान

- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत मिली थी कि टैक्सी वाहन, ई-रिक्शा तक में अधिवक्ता का मोनोग्राम लगाकर सावरी ढोने का काम किया जा रहा है। जिनका वकालत पेशे से कोई वास्ता नहीं है वह भी अपने वाहन में अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। इससे अधिवक्ता समुदाय की बदनामी हो रही है जिसे रोके जाने का प्रयास आज किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed