फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Admission process started in IGNOU with new subjects

Ayodhya News: इग्नू में नए विषयों के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in IGNOU with new subjects
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र ने जुलाई 2025 सत्र की कुछ नए विषयों के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू ने ओडीएल और ऑनलाइन मोड में लगभग 280 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि इग्नू विश्वविद्यालय की ओर से इस बार नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अंतर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाज शास्त्र, उर्दू, शिक्षा शास्त्र, सुविधा व सेवा प्रबंधन, पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबंधन, होम साइंस के अलावा सामान्य कला, विज्ञान व वाणिज्य विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स व अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इग्नू के अग्रिबुसिनेस मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, वित्तीय मैनेजमेंट, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट व ऑपरेशन मैनेजमेंट विषयों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट के कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया कई नए विषयों के साथ शुरू हुई है। इस सत्र में छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुख और नवाचार आधारित कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। इससे उनकी व्यावसायिक दक्षताओं में वृद्धि होगी। नए पाठ्यक्रमों को स्थानीय आवश्यकताओं और आधुनिक कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

इग्नू की उप निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र बनाए गए है। इन अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से और क्षेत्रीय केंद्र के प्रवेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी ली जा सकती है। इग्नू के डॉ. रामजीत सिंह यादव, डॉ. श्रीश अस्थाना व सूरज ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर अभ्यर्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के बारे में सभी जानकारी दी जा रही है।



इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट https://www-ignou-ac-in लिंक के माध्यम से ओडीएल मोड व https://ignou-samarth-edu-in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में 15 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed