फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accusation of molestation of minor daughter of a devotee in a homestay

Ayodhya News: श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से होमस्टे में छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 03 Jun 2025 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Jun 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Accusation of molestation of minor daughter of a devotee in a homestay
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के सप्तसागर कॉलोनी स्थित होमस्टे में रामनगरी को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां पटना से आए श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। घटना 30 मई की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन बिना किसी शिकायत के घर लौट गए थे। वहां से वीडियो जारी किया है। पुलिस ने वीडियो संज्ञान लेकर मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पटना के अमीनाबाद इलाके के रहने वाले एक श्रद्धालु पत्नी, नाबालिग बेटी और बेटे के साथ 29 मई को रामलला का दर्शन करने अयोध्या आए थे। वे लोग सप्तसागर कॉलोनी स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे। 30 मई की सुबह वे लोग रामलला का दर्शन करने गए थे। मंदिर परिसर में ही उनकी पत्नी बेहोश होकर गिर गईं। होम स्टे संचालक ने उन्हें श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर वे लोग होमस्टे आए। होमस्टे संचालक ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए बिना किराया लिए एक रात और रुकने का आग्रह किया। इस पर श्रद्धालु राजी हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में लगभग दो बजे उनके कमरे में होमस्टे में काम करने वाला बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ गुप्ता घुसकर उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। वे और उनकी बेटी जाग गए तो आरोपी भाग निकला। अगले दिन सुबह उठकर वे लोग सीधे पटना चले गए। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके आपबीती कही तो अयोध्या पुलिस ने मामला संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी और प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने श्रद्धालु से फोन पर वार्ता करके मामले की जानकारी ली। होमस्टे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

11 अप्रैल को राम जन्मभूमि मंदिर के पास संचालित एक गेस्ट हाउस में वाराणसी निवासी एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद महिला ने हंगामा किया और मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने बहराइच निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में अवैध रूप से गेस्ट हाउस संचालित होने के कारण अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed