{"_id":"6ace7f6cb758b0af5e027186","slug":"accusation-of-extortion-by-threatening-to-file-a-charge-sheet-in-a-cannabis-seizure-case-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160936-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गांजा बरामदगी में चालान की धमकी देकर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गांजा बरामदगी में चालान की धमकी देकर वसूली का आरोप
Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के प्रभारी अभिषेक सिंह और एक सिपाही पर गांजा बरामदगी के मामले में चालान की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगा है। पिठला गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरय वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
अजीत के अनुसार, 28 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह बाइक से सब्जी लेने कुमारगंज जा रहे थे। बूढ़े बाबा मंदिर के पास चौकी प्रभारी और एक सिपाही उन्हें कार से अपने साथ ले गए। बाद में बाइक लेने पहुंचे उनके भाइयों को बताया कि अजीत को सीओ के निर्देश पर पकड़ा गया है और 10 किलो गांजा बरामदगी के मामले में चालान किया जाएगा।
आरोप है कि अजीत के हाल ही में हृदय का ऑपरेशन होने और तीन स्टेंट पड़े होने की जानकारी देने के बावजूद रुपये मांगे गए। अजीत का दावा है कि चौकी प्रभारी उन्हें अपने आवास पर ले गए और बोरी में गांजा दिखाकर चालान की धमकी दी। आरोप के मुताबिक, तीन लाख रुपये मांगे गए और दो लाख में सौदा तय हुआ। उनके भाई ने कर्ज लेकर 1.30 लाख रुपये दिए। इसके बाद अजीत को थाने ले जाकर वारंट होने की बात कहकर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
अजीत ने बताया कि 29 सितंबर को जेल से छूटने के बाद उनसे फोन और व्हाट्सएप कॉल के जरिए शेष 70 हजार रुपये मांगे गए। उन्होंने मंगलवार को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने आरोपों को गलत बताया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने कहा कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अजीत के खिलाफ वर्ष 2021 में एनडीपीएस के एक मामले में कार्रवाई हुई थी।