{"_id":"688ce2335f9a1c22040f46a7","slug":"a-youth-from-bihar-who-came-to-spend-fake-notes-in-the-market-was-arrested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132982-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाजार में जाली नोट खपाने आया बिहार का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाजार में जाली नोट खपाने आया बिहार का युवक गिरफ्तार
Fri, 01 Aug 2025 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ी के पास 500 रुपये के जाली नोट खपाने आए एक युवक को दबोच लिया है। यह नोट नेपाल से लाने का दावा किया गया है। पुलिस ने बिहार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामजन्मभूमि थाने में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार को वह हनुमानगढ़ी मंदिर के पास टीम के साथ मौजूद थे। इस बीच हनुमानगढ़ी के नजरबाग निवासी आदर्श सोनी आए और अपनी कास्मेटिक दुकान पर एक व्यक्ति के आने की सूचना दी। उनके अनुसार व्यक्ति ने उनकी दुकान से सामान खरीदकर 500 रुपये का नोट दिया। नोट के जाली होने के संदेह पर वह बगल के दुकानदारों से संपर्क करने लगे तो वह चकमा देकर मौके से भाग निकला। आदर्श ने उस व्यक्ति का हुलिया बताया, जिसकी तलाश शुरू की गई तो वह विनय कटियार गली के पास से पकड़ लिया गया।
युवक की पहचान चंपारण, बिहार के सेमरा बाजार निवासी राजा बाबू के रूप में हुई। उसके पास से 500 रुपये के नौ जाली नोट बरामद हुए। उनका सीरियल नंबर भी अर्जुन को दिए नोट से मिल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नोट उसके पिता संजय ने नेपाल से लाकर उसे दिए थे। इसे अपने भाई राज बाबू के साथ बाजार में खपाने आया था। हनुमानगढ़ी के पास उनका भाई मौजूद था, लेकिन दुकानदारों को संदेह होने के बाद वह भाग निकला। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।